फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दुश्मन के सफाया करने वाला डेमो देख खड़े हो गए रौंगटे

दुश्मन के सफाया करने वाला डेमो देख खड़े हो गए रौंगटे

Tue, 16 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
दुश्मन के सफाया करने वाला डेमो देख खड़े हो गए रौंगटे
पिथौरागढ़। पंचशूल ब्रिगेड की ओर से यहां देव सिंह मैदान में चल रहे ‘अपनी सेना को जानो मेले’ में सोमवार को एकता शक्ति बटालियन ने युद्ध के तरीके और दुश्मन का सफाया करने वाले प्रदर्शन को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। भारतीय थल सेना मोर्टार से हमला करने का तरीका भी लोगों को बताया।
विज्ञापन

मैदान पर युद्ध सा माहौल नजर आ रहा है, भारतीय थल सेना के जवानों ने आतंकियों, दुश्मनों के ठिकाने का पता चलते ही उन्हें घेरने की रणनीति बनाई। इसी बीच दुश्मन की ओर से फायरिंग होने लगी। इसी गोलीबारी से दुश्मन के छिपे होने के स्थान का पता लगाया जाता है। ऐसी लड़ाई में सबसे अहम बात होती है कि दुश्मन पर हमला करते समय अपने जवानों को कोई नुकसान न हो। सारा ऑपरेशन संकेतों, आपसी तालमेल से किया जाता है। मेले का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के प्रति आम लोगों को जागरूक करने, युवाओं को सेना भर्ती के लिए प्रेरित करना है। अगले साल भी सेना दिवस पर ऐसा कार्यक्रम होगा। नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि भारतीय सेना का इतिहास गौरवशाली रहा है। इसकी जानकारी आम लोगों को देकर सेना ने बेहतरीन काम किया है। कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने संचालन किया।
विज्ञापन


युद्ध स्थल का डेमो देखकर लोगों के रोंगटे हो गए खड़े
आधुनिक हथियारों के साथ सेना का नजर आया बेहतर तालमेल

बंजर पहाड़ी को हराभरा करने वाली सेना
पिथौरागढ़। 130 इन्फैंट्री बटालियन (पर्यावरण बटालियन) का मुख्य काम बंजर पहाड़ियों को हरभरा करने का है। यह बटालियन पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिले में कई बंजर पहाड़ियों को अब तक हराभरा कर चुकी है। अपने स्टाल के माध्यम बटालियन के अधिकारियों ने आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों का महत्व, जंगलों में आग लगने से होने वाले नुकसान बताए। बड़ी संख्या में लोगों ने स्टाल से पौधे प्राप्त किए। उनके संरक्षण के तरीके सीखे। पर्यावरण बटालियन की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष रूप से यह स्टाल लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed