फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ओवरलोड खड़िया लदे 5 ट्रक सीज

ओवरलोड खड़िया लदे 5 ट्रक सीज

Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड खड़िया लदे 5 ट्रक सीज
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। एसडीएम वैभव गुप्ता ने ओवरलोड खड़िया के 5 ट्रकों को सीज किया है। एसडीएम की कार्रवाई को देखते हुए तीन ट्रकों के चालक वाहन छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


मंगलवार शाम क्षेत्र भ्रमण पर निकले एसडीएम को गणाई के पास हल्द्वानी की ओर ओवर लोड खड़िया भरकर जा रहे पांच ट्रक जाते मिले। एसडीएम ने ट्रकों को रुकवाया। ट्रक-यूके 04सीए 8206, यूके 04सीए 4577, यूके 04सीए 6878, यूके 04 सीबी 0754, यूके 04सीबी 0358 में क्षमता से अधिक खड़िया लदा होना पाया गया। यूके 04 सीए 6878, यूके 04 सीबी 0754, यूके 04सीबी 0358 के चालक कार्रवाई की डर से ट्रक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


खड़िया बागेश्वर के रीमा से लाया जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि 90 क्विंटल लोड पास है, जबकि ट्रकों में 120 क्विंटल से अधिक खड़िया लदे होने का अनुमान है। ट्रकों में लदे खड़िया का वजन कराया जाएगा। बताया कि पांचों ट्रकों को सीज कर एमबी एक्ट में चालान किया गया है। ओवर लोडेड ट्रक पकड़ने वाले दल में राजस्व उप निरीक्षक एससी पंत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed