फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   64 सड़कों पर 133 स्थान भूस्खलन की दृष्टि से संवदेनशील

64 सड़कों पर 133 स्थान भूस्खलन की दृष्टि से संवदेनशील

Fri, 30 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
64 सड़कों पर 133 स्थान भूस्खलन की दृष्टि से संवदेनशील
पिथौरागढ़। जिले की 64 सड़कों पर 133 स्थान ऐसे हैं, जहां पर बारिश के दौरान भूस्खलन का खतरा रहता है। ऐसी सड़कों पर यातायात बहाल रखने के लिए प्रशासन ने 68 जेसीबी, 22 डोजर, 9 खुदाई मशीन, 4 पोकलैंड और 12 अन्य प्रकार की छोटी मशीनों की व्यवस्था कर दी गई है। आपदा के समय प्रभावितों को तात्कालिक मदद उपलब्ध कराने के लिए सभी तहसीलों को 1.80 करोड़ रुपये की राशि अग्रिम दे दी गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के दौरान जो नुकसान हुआ था, उसका 40.71 लाख रुपये का मुआवजा किसानों को दे दिया गया है। अतिवृष्टि से 2343 किसान प्रभावित हुए थे। 35 मकानों को आंशिक और 14 मकानों को काफी नुकसान पहुंचा था। हर सड़क के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। खोतिला और हरड़िया नाले में मलबा पटने से होने वाले नुकसान को देखते हुए मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


नदियों का जलस्तर नापने का काम लगातार जारी है। नदियों का जलस्तर बढ़ने और खतरे के निशान तक पहुंचने की सूचना एसएमएस, वाट्सऐप के जरिए तत्काल प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी तहसील मुख्यालयों में आपदा नियंत्रण कक्ष
पिथौरागढ़। जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में आपदा नियंत्रण कक्ष खोल दिए गए हैं। जिला मुख्यालय में खोले गए नियंत्रण कक्ष में 14 कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। आपदा नियंत्रण कक्ष में तहसील मुख्यालयों से आने वाली सूचनाओं का संग्रह किया जा रहा है और तत्काल उसे राज्य नियंत्रण कक्ष को भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि डीडीहाट और धारचूला में इस बार आपदा प्रबंधन की एक-एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है।

दूरस्थ गोदामों को पहुंचा अग्रिम राशन
पिथौरागढ़। जिले के दूरस्थ दुग्तू, बुर्फू, सिर्दांग, उछैती, नामिक खाद्यान्न गोदामों के लिए तीन से पांच महीने का राशन अग्रिम भेज दिया गया है। ताकि रास्ते बंद होने की स्थिति में लोगों को राशन की समस्या से न जूझना पड़े। डीएम ने बताया कि इस बार तहसील स्तर पर स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है, ताकि आपात स्थिति में वह जरूरी सामान की सप्लाई कर सकें।


15 वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किए गए
पिथौरागढ़। मुख्य रूप से कैलाश मानसरोवर यात्रा को देखते हुए और जिले का मैदानी इलाकों से बराबर संपर्क बना रहे, इसके लिए 15 वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किए गए हैं। यदि कहीं पर पैदल रास्ता टूटता है तो कैलाश यात्रियों को दूसरे वैकल्पिक मार्ग से लाने की व्यवस्था होगी। यदि कोई सड़क बंद होगी तो दूसरी खुली हुई सड़क से आवागमन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed