{"_id":"595535544f1c1ba8328b464b","slug":"121498756436-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में चुनाव के कारण बंद झूलापुल खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में चुनाव के कारण बंद झूलापुल खुले
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में चुनाव के कारण 72 घंटे से बंद झूलापुलों पर बृहस्पतिवार सुबह से आवागमन शुरू हो गया है। धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, झूलाघाट और तिकड़म के झूलापुलों से बड़ी संख्या में लोगों ने आवागमन किया। मतदान के लिए नेपाल गए लोग अब लौटने लगे हैं। सभी झूलापुलों पर एसएसबी ने लोगों की गहन तलाशी की। सुबह छह बजे पुल खुल गए थे और शाम छह बजे तक इनसे लोगों का आना जाना जारी रहा। झूलापुल रोज शाम छह बजे बंद कर दिए जाते हैं।
धारचूला में एसएसबी के जवानों और अधिकारियों ने मुस्तैदी के साथ झूलापुलों पर निगरानी रखी। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति के सामान की तलाशी ली गई, क्योंकि भीड़ का फायदा उठाकर अपराधियों के घुसने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया। एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि नेपाल चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। अब झूलापुल रोज की तरह खुलेंगे।