फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   12 roads in Pithoragarh closed

पिथौरागढ़ की 11 सड़कों में यातायात ठप,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
12 roads in Pithoragarh closed
पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच में पलेटा के पास सड़क में कीचड़। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ जिले की 12 सड़कें बंद है। डीडीहाट से डीडी-पमस्यारी जाने वाली सड़क24 जुलाई से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच लखनपुर के पास सुबह 6.20 बजे मलबा आने से बंद हो गया था। सड़क में 8.20 बजे यातायात बहाल हुआ। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क किमी 26 में सुबह 6.20 बजे मलबा आने से बंद हो गई थी। सुबह 11. 50 बजे सड़क से मलबा हटाया जा सका।

तवाघाट-घटियाबगड़ सड़क सुबह 10.40 बजे से बंद हो गई थी। इस सड़क में अपराह्न 3 बजे यातायात बहाल हुआ। तवाघाट-सोबला, डीडीहाट-दूनाकोट, टनकपुर-जौलजीबी, ओगला-भागीचौरा, कनालीछीना-पीपली, तवाघाट-नारायण आश्रम, गलाती-रमतोली, पौड़ी-घटकुना, बेड़ीनाग-बिनायक, बंगापानी-जाराजीबली सड़क मलबा आने से बंद पड़ी हैं। मदनपुर-नैनी सड़क में नियोलियासेरा के पास कुलूर नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यातायात संचालन बंद है। इस स्थान पर बना मोटर पुल वर्ष 2017 में ध्वस्त हो गया था। तब से पुल नहीं बना है। वाहनों का संचालन कुलुर नदी से होता है। इस स्थान पर यातायात संचालन के लिए ट्रॉली लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed