फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ के 96 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

पिथौरागढ़ के 96 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के 96 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
पिथौरागढ़। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में 96 केंद्र बनाए गए हैं। राइंका सिंगाली और होकरा को इस वर्ष नए केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 7808 और इंटर के 6917 कुल 14725 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी ने प्रधानाचार्यों को परीक्षाफल सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए 96 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। जिले में सबसे बड़ा 521 परीक्षार्थियों वाला केंद्र राइंका धारचूला और सबसे कम 62 छात्र संख्या वाला केंद्र होकरा है।
विज्ञापन


राइंका कनालीछीना को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। राइंका धारचूला, एसडीएस पिथौरागढ़, राइंका गंगोलीहाट, पैयापौड़ी, खेला, चौरपाल, पव्वाधार, रांथी, पांगू, सिनलेख, रोड़ीपाली, रसैपाटा, जुम्मा, सल्लाचिंगरी और राइंका उच्छैती संवेदनशील की श्रेणी में है। मुख्य शिक्षाधिकारी ने बताया कि विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रधानाचार्यों को परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed