{"_id":"5bdf2897bdec2269a92b6a32","slug":"11541351575-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर दुर्योधन का गृह क्षेत्र में होगा नागरिक अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सर दुर्योधन का गृह क्षेत्र में होगा नागरिक अभिनंदन
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नेशनल बॉक्सर दुर्योधन नेगी को स्वर्ण पदक मिलने पर सीमांत में खुशी व्याप्त है। सोच संस्था ने राज्य का नाम रोशन करने वाले युवा बॉक्सर का नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया है।
सोसायटी फार एक्शन इन हिमालया (सोच) के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने कहा कि गोरीपार क्षेत्र के धुरातोली में पैदा हुए दुर्योधन ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन किया है। नेशनल बॉक्सिंग में रेलवे के दिनेश कुमार को हराकर आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे के हवलदार दुर्योधन सिंह नेगी ने स्वर्ण पदक जीता।
कहा कि दुर्योधन सिंह को युवा और छात्र छात्राओं से रूबरू कराया जाएगा। दुर्योधन के पिता रतन सिंह नेगी एवं उनकी माता जी का भी अभिनंदन किया जाएगा। बता दें कि हवलदार दुर्योधन नेगी इससे पहले 2015 में नेशनल में स्वर्ण और 2016 में सिल्वर पदक प्राप्त कर चुके हैं। अब तक दुर्योधन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता टूर्नामेंट में आयरलैंड, रूस, कजाकिस्तान, मंगोलिया के साथ बॉक्सिंग खेल चुके हैं।