{"_id":"5ba679b4867a555b081a9deb","slug":"11537636788-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए पुलों से शुरू नहीं हो पा रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए पुलों से शुरू नहीं हो पा रहा यातायात
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वड्डा (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर पुराने हो चुके पुलों को बने चार माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलों के दोनों ओर डामरीकरण नहीं किया गया है। इससे नए पुलों पर यातायात शुरू नहीं हो पा रहा है।
नेपाल और भारत के सीमावर्ती गांवों को जोड़ने वाले झूलाघाट मार्ग पर ठूलीगाड़, हुड़कना, मसानीगाड़ पुलों के साथ ही दो अन्य पुलियाओं का निर्माण किया गया। सामरिक महत्व की सड़क पर सेना के अलावा नेपाल के डडेलधूरा, बैतड़ी और दार्चुला जिलों के लोगों का आवागमन होता है। इस सड़क पर सभी पुल पुराने और सिंगल हैं। इनके स्थान पर नए पुल बनाने का काम 2017 में शुरू हुआ था।
इसमें मसानीगाड़ पुल को छोड़कर सभी पुलों को बने काफी समय हो चुका है। पुलों पर ठेकेदार द्वारा डामरीकरण न करने से अब भी यातायात पुराने पुलों से ही हो रहा है। पुराने पुल के कमजोर होने के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के वाहन चालकों ने पुलों से यातायात शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
बरसात के कारण काम रुका है। बरसात के बाद दोनों तरफ सोलिंग करके डामर कर दिया जाएगा। इसके बाद यातायात शुरू हो जाएगा। -हरीश बथियाल, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी।