{"_id":"5af9cf674f1c1bdd408b535e","slug":"11526320999-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला वन पंचायत में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला वन पंचायत में आग लगी
Updated Mon, 14 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर से सटी वन पंचायत में आग भड़क गई। आग ने वन पंचायत के ढाई हेक्टेयर क्षेत्र को चपेट में ले लिया। इससे वन पंचायत के पांच सौ पेड़ों पर खतरा बना है। प्रशासन सेना और एनएचपीसी के अग्निशमन दस्ते की मदद से आग बुझाने में जुटा है। सोमवार शाम धारचूला वन पंचायत में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पंचायत के ढाई हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पंचायत के पांच सौ पेड़ आग की जद में आ गए।
आग से वन संपदा को खासा नुकसान हुआ। इधर, आग भड़कने के बाद प्रशासन बचाव में जुट गया। धारचूला में अग्निशमन की व्यवस्था न होने से बचाव में दिक्कत आई। इस बीच प्रशासन ने सेना और एनएचपीसी के अग्निशमन दस्ते से मदद मांगी। देर रात तक अलग-अलग टीम पंचायत में आग बुझाने में जुटी रही। इस दौरान तहसीलदार ललित तिवारी, पटवारी हुकुम धामी, सरपंच अशोक नबियाल आदि थे। एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि आग से वन संपदा को नुकसान हुआ है। सेना और एनएचपीसी के अग्निशमन दस्तों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।