{"_id":"5ad4e9de4f1c1b84028b4f09","slug":"11523902942-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर निकासी करने वालों पर कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर निकासी करने वालों पर कसेगी नकेल
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रशासन द्वारा घर और प्रतिष्ठानों का सीवर नालियों में बहाने वालों पर नकेल कसी जाएगी। सीवर खुला छोड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जनता दरबार के बीच एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को जनता दरबार में घर और प्रतिष्ठानों का सीवर नाली में बहाने की शिकायत दर्ज हुई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रई क्षेत्र में डॉनबास्को स्कूल के पास कुछ भवनस्वामी अपने घरों का सीवर नालियों में बहा रहे हैं। लंबे समय से यह सिलसिला चल रहा है। कमोबेश पूरे नगर मेें घर और प्रतिष्ठानों का सीवर इसी तरह नालियों में बहाया जा रहा है। इससे सीवर की गंदगी गधेरों से होते हुए पेयजल स्रोतों में समा रही है। उन्होंने नालियों में सीवर बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने मौके पर ही एसडीएम को जांच के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि अशोधित सीवरेज के नालियों में निकासी पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम को धरातलीय परीक्षण के साथ ही कार्रवाई को कहा है।
इसके साथ ही डीएम ने पीएमजेएसवाई की चंडाक-चमाली मोटर मार्ग निर्माण के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर एक सप्ताह के भीतर आपूर्ति बहाल करने, कार्यदायी संस्थाओं को सड़क निर्माण में क्षतिग्रस्त होने वाली पेयजल लाइनों की मरम्मत करने के लिए निर्देशित किया। ग्राम पंचायत पलेटा में बीआरओ के हॉटमिक्स प्लांट के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई। डीएम ने ग्रामीणों को प्लांट हटाने का भरोसा दिया। जनता दरबार में दिनभर 63 समस्याएं दर्ज की गई। इस दौरान पीडी डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, एसडीएम संतोष पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी थे।