{"_id":"5ad389984f1c1b6e098b4b45","slug":"11523812760-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यास, दारमा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यास, दारमा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कराएं
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के दौरे पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने लोगों ने शनिवार को कई समस्याएं उठाईं। धारचूला के व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, भाजपा जिला मंत्री लीला बनग्याल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर व्यास और दारमा घाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा संचालित करने की मांग की।
थापा एवं बनग्याल ने सीएम को बताया कि व्यास और दारमा में रास्ते क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। विगत वर्षों में भी व्यास और दारमा क्षेत्र के लिए सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की थी, इससे लोगों को राहत मिली थी। बेरोजगार संगठन के चंचल बोरा, राकेश धामी, अमित सामंत, मनीष जोशी, नरेंद्र सौन ने पुलिस विभाग में निरीक्षक और सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्तियों की परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्पष्ट नीति बनाने, एलटी और प्रवक्ताओं के 7000 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, वन आरक्षी के पदों पर नियुक्ति देने, आयुसीमा बढ़ाकर 35 वर्ष करने समेत कई मांगें उठाई हैं।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री केदार सिंह लस्पाल ने सीएम को दिए पत्र में मुनस्यारी में वर्ष 1985 में खुले आईटीआई की बदहाली को उठाया है। कहा कि संस्थान में मेकेनिकल, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक और टंकण ट्रेड थे। पूर्व में भवन और स्टाफ न होने से टंकण के अलावा अन्य ट्रेड मुनस्यारी से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिए गए।
विज्ञापन
वर्ष 2005-06 में संस्थान का अपना भवन तैयार हो चुका है, लिहाजा अन्य ट्रेड मुनस्यारी से संचालित किए जाने चाहिए। संस्थान से विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी निर्गत नहीं हो रहे हैं। जिस कारण प्रशिक्षणार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।