फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कैलाश यात्रा मार्ग की स्थिति देखने जाएगी विदेश मंत्रालय की टीम

कैलाश यात्रा मार्ग की स्थिति देखने जाएगी विदेश मंत्रालय की टीम

Fri, 23 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रा मार्ग की स्थिति देखने जाएगी विदेश मंत्रालय की टीम
पिथौरागढ़/धारचूला। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग की स्थिति का जायजा लेने के लिए मार्च प्रथम सप्ताह में विदेश मंत्रालय की टीम जाएगी। नजंग से लखनपुर तक पैदल रास्ता पूरी तरह ध्वस्त होने और मोटर मार्ग नहीं बनने से इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा के संचालन में भारी दिक्कत आने वाली है।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन ने पिछले दिनों हुए भूस्खलन और कीमती मशीनों के दबने की घटना के बाद काम ढीला छोड़ दिया है। ऐसे में अप्रैल तक मार्ग निर्माण हो पाना संभव नहीं है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने हालांकि यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन रास्ते की हालत पर वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि मार्च प्रथम सप्ताह में विदेश मंत्रालय की टीम यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही रास्ते के अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रास्ते की दशा पर रिपोर्ट जिला प्रशासन ही विदेश मंत्रालय को भेजेगा। ताजा स्थिति में अब न तो यात्रियों को वाहनों से ले जा पाना संभव होगा और न उनको खतरनाक पैदल रास्तों से ले जाने की स्थिति बन पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह तय हुआ था कि सड़क बनने पर यात्रियों को 24 किलोमीटर का पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा और गाला, बूंदी पड़ाव बंद किए जाएंगे, लेकिन अब स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने पर विचार चल रहा है। यात्रियों को धारचूला से सीधे गुंजी तक हेलीकॉप्टर से ले जाया जाएगा और वापसी में भी गुंजी से धारचूला तक हेलीकॉप्टर सेवा रहेगी। अभी इस पर अंतिम मुहर नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed