{"_id":"5a4285904f1c1baa268b6037","slug":"11514309008-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के कई इलाकों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के कई इलाकों में पेयजल संकट
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। जीआईसी मार्ग इलाके में पिछले चार दिन से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। अन्य इलाकों में भी आंशिक जलापूर्ति हो रही है। मंगलवार को कई संगठनों ने डीएम को ज्ञापन देकर इस समस्या की जानकारी दी और शीघ्र समाधान निकालने की मांग की। डीएम सी रविशंकर ने जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि पेयजल सप्लाई में जो दिक्कत आ रही है, उसे शीघ्र दूर किया जाए।
बताया गया कि पिछले एक सप्ताह से नगर की पेयजल सप्लाई चरमराई हुई है। सोमवार को अधिकांश इलाकों में पेयजल की सप्लाई नहीं हुई। मंगलवार को कुछ हिस्सों में आंशिक सप्लाई हो पाई। जल संस्थान ने बुधवार से दो दिन तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद होने की सूचना प्रसारित की है। घाट पंपिंग योजना को जाने वाली बिजली की लाइन की मरम्मत के कारण यह व्यवधान रहेगा।
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, वरिष्ठ सदस्य छविलाल वर्मा, सदस्य विक्रम सेठी, नव चेतना मंच के जगदीश कलौनी, व्यापार संघ संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी समेत अन्य लोगों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शीतकाल में ही लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीआईसी मोहल्ले में टैंकरों से पेयजल की सप्लाई नहीं हो सकती, क्योंकि पांडेगांव नाले पर पुल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट से त्रस्त जनता का गुस्सा किसी भी समय फूट सकता है, इसलिए व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाया जाए।