{"_id":"5984ac744f1c1bc0048b4626","slug":"11501867124-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने ब्रिगेड कमांडर के सामने उठाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने ब्रिगेड कमांडर के सामने उठाई समस्याएं
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचशूल ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर रंजन मलिक से मुलाकात की। ब्रिगेडियर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
समिति जिलाध्यक्ष दान सिंह वल्दिया के नेतृत्व में ब्रिगेड कमांडर से मिले प्रतिनिधि मंडल ने सेना कैंटीनों में टोकन वितरण प्रणाली को व्यवस्थित करने की मांग उठाई। कहा कि टोकन वितरण सही से न होने के कारण बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और पूर्व सैनिकों की आश्रित महिलाओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ब्रिगेड कमांडर ने एक सप्ताह के भीतर कैंटीनों में टोकन मशीन लगाने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने युद्ध में घायल सैनिकों और शहीदों की वीरांगनाओं को परिचयपत्र दिखाने पर कैंटीन में प्रवेश में प्राथमिकता देने, सेना अस्पताल में ईसीएचएस द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए समय-समय पर आंखों के डॉक्टर और न्यूरो सर्जन का शिविर लगाने की भी मांग की। शिष्टमंडल में समिति के संरक्षक कुंडल सिंह मोसाल, गोविंद बिष्ट, चंचल सिंह भंडारी, महादेव भट्ट, देव सिंह भाटिया, राम सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी विनोद बिष्ट शामिल थे।