{"_id":"595bc9f94f1c1bdd098b49fd","slug":"11499187705-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन रखने पर 8300 रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन रखने पर 8300 रुपये जुर्माना वसूला
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। नगरपालिका ने पॉलिथीन की थैलियां रखने पर 12 दुकानदारों से 8300 रुपये का जुर्माना वसूल किया और दो किलो पॉलिथीन की थैलियां और 500 ग्राम थर्माकोल की सामग्री जब्त की। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि चार दुकानदारों का दुकान के आगे गंदगी करने पर चालान किया गया, जबकि एक व्यापारी से मुख्य सड़क पर सामान फैलाने के आरोप में जुर्माना वसूला गया।
नगरपालिका ने बाजार में आकस्मिक रूप से चेकिंग अभियान जारी रखने का फैसला लिया है। पॉलिथीन और थर्माकोल से बनी सामग्री का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं, डीडीहाट के नगर पालिका क्षेत्र में स्थित दुकानों में पॉलिथीन की थैलियों में सामान देने पर पालिका प्रशासन ने पांच दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ सहायक पीएस बोरा के नेतृत्व में बाजार में छापामारी अभियान चलाया गया।
इसमें टीआरसी मार्ग के पास पांच दुकानदारों को पॉलिथीन की थैली में सामान देते हुए पकड़ा गया। इन सभी दुकानदारों से 1900 रुपये की धनराशि जुर्माने के तौर पर वसूली गई। इन सभी दुकानों से पांच किलो पॉलिथीन की थैलियां जब्त की गई। छापामारी अभियान में नगर पालिका के दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।