{"_id":"5b86d29e42c7924631102fb3","slug":"111535562398-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के खुलासे को सीओ से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के खुलासे को सीओ से मिले ग्रामीण
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ग्राम सभा रानीखेत में 15 अगस्त को ससुराल आए कुणियां निवासी होशियार सिंह की मौत के मामले में ग्रामीण सीओ से मिले। उन्होंने ससुर और पत्नी की गिरफ्तारी की भी मांग उठाई।
15 अगस्त की रात होशियार सिंह की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में होशियार के ससुर और पत्नी पर हत्या के आरोप लगे थे। अब यह मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया है। बुधवार को सीओ शेखर चंद्र सुयाल मामले की जांच को कोतवाली पहुंचे। होशियार के भाई चंदन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण उनसे मिले। उन्होंने ससुर और पत्नी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
सीओ ने कहा कि मामले का खुलासा शीघ्र ही कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व पुलिस से पत्रावली पुलिस को हस्तांतरित हो गई है। नए सिरे से मामले की जांच कर पटाक्षेप कर दिया जाएगा। इस दौरान गंभीर सिंह, जगत सिंह, तारा देवी, मनीष सिंह आदि थे।