{"_id":"5b84385f42c792466b461e87","slug":"111535391839-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदाग्रस्त क्षेत्र में डॉक्टर तैनात नहीं हुए तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदाग्रस्त क्षेत्र में डॉक्टर तैनात नहीं हुए तो होगा आंदोलन
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने मुनस्यारी के उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर आपदाग्रस्त क्षेत्र मुनस्यारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि आपदाग्रस्त क्षेत्र के मुनस्यारी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इसके साथ ही उच्छैती अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदकोट, तेजम, क्वीटी, दुम्मर, बोना अस्पताल में मानकों के अनुसार चिकित्सक तैनात नहीं है। इस कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा है कि आपदाग्रस्त इलाके के अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती न होना क्षेत्र के लोगों के साथ घोर अन्याय है।
इन लोगों ने इन अस्पतालों में मानकों के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती न होने पर 10 सितंबर से आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हीरा सिंह चिराल, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा, प्रधान जगत सिंह, मनोहर टोलिया, योगेश फर्स्वाण, हरीश सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदन सिंह समेत तमाम लोगों के हस्ताक्षर हैं।