{"_id":"5ade172d4f1c1b54098b6136","slug":"111524504365-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में रहस्यमय विस्फोट से नहीं उठा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में रहस्यमय विस्फोट से नहीं उठा पर्दा
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के टकाना क्षेत्र की जागृति कॉलोनी में एक मकान में रहस्यमय विस्फोट की घटना से दूसरे दिन भी पर्दा नहीं उठ सका है। इससे पीड़ित मकान मालिक और किराएदार परिवार बेहद डरे हैं। दूसरी ओर इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में उत्सुकता बनी है। पीड़ितों ने प्रशासन से घटना की भूगर्भीय जांच की मांग की है।
सोमवार को मकान मालिक चंद्र सिंह परिहार और किराएदार क्षेत्रवासियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने विस्फोट जैसी खतरनाक और दहशत फैलाने वाली घटना पर विरोध जताया। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि घटना के बाद सभी डरे-सहमे हैं। बावजूद इसके अब तक विस्फोट की वजह का पता नहीं चल पाया है। मकान मालिक और किराएदारों ने घटना की पुुलिस जांच से असहमति जताई है और भूगर्भ विशेषज्ञ से इसकी जांच कराने की मांग की।
इस दौरान विरमा देवी, दिनेश सौन, पवन पाटनी, यमन परिहार, प्रकाश देवली, रमा थापा, बबीता बिष्ट और किराएदार चंपा धामी, राधिका बिष्ट, नर्मदा धामी आदि थे। मकान मालिक और किराएदार परिवारों ने विस्फोट से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग भी उठाई है।