{"_id":"5a2d6af74f1c1b193e8b7dcf","slug":"111512925943-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री देउबा जीते पर पत्नी चुनाव हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री देउबा जीते पर पत्नी चुनाव हारी
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पश्चिमी नेपाल के डडेलधुरा सीट से प्रधानमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी शेरबहादुर देउबा चुनाव जीत गए हैं, लेकिन उनकी पत्नी डॉ. आरजू राणा कैलाली जिले से चुनाव हार गई हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री को डडेलधुरा एमपी सीट पर 28044 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी वाम गंठबंधन के लेखराज को 21115 वोट मिले। पश्चिमी नेपाल से कांग्रेस के खाते में यही एकमात्र सीट आई है।
वहीं, कैलाली जिले से चुनाव लड़ रही देउबा की पत्नी डॉ. आरजू राणा चुनाव हार गई हैं। उनको 22322 वोट मिले, जबकि इस सीट पर विजयी एमाले के नारदमुनि को 27202 वोट मिले। उधर, कंचनपुर जिले की तीनों एमपी सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक की सूचना के अनुसार तीनों सीटों पर वाम गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।