फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बीआरओ के श्रमिकों की मजदूरी 45 फीसदी बढ़ी

बीआरओ के श्रमिकों की मजदूरी 45 फीसदी बढ़ी

Wed, 06 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
बीआरओ के श्रमिकों की मजदूरी 45 फीसदी बढ़ी
पिथौरागढ़। चीन सीमा तक सड़क पहुंचाने के काम में लगे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के श्रमिकों की मजदूरी में केंद्र सरकार ने 55 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। सड़क बनाने के काम में बीआरओ के 7534 अस्थायी मजदूर लगे हुए हैं। सभी मजदूर स्थानीय हैं और उनमें इस आदेश के बाद खुशी की लहर है। बढ़ी हुई मजदूरी दिसंबर से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


सीमांत मजदूर संगठन के संरक्षक जगत मर्तोलिया ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा और डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल की मौजूदगी में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे के सामने मजदूरों की समस्या को रखा गया था।
विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने मजदूरों के मसले को काफी गंभीरता से लिया और मजदूरी बढ़ाने संबंधी आदेश जारी कर दिया। मर्तोलिया ने बताया कि इस महीने से बीआरओ के अकुशल मजदूर को 10,800 रुपये का भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह राशि सात हजार रुपये थी। इसी तरह गैंग मेट को अब 11 हजार रुपये मिलेंगे। पहले उनको 7300 रुपये मिलते थे। इसी तरह मिस्त्री को 12 हजार की जगह 15 हजार रुपये का भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed