{"_id":"5955355b4f1c1b5c158b46b8","slug":"111498756443-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद को लेकर प्रदर्शन
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ईसाई समुदाय के लोगों और भाटकोट क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच रास्ते को लेकर चला आ रहा विवाद सुलझ गया है। बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च पिथौरागढ़ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में ईसाई समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था।
एसडीएम संतोष कुमार पांडेय को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि भाटकोट में नगरपालिका के पार्क के ऊपर ईसाई समुदाय का धार्मिक स्थल है। कुछ समय पहले भाटकोट में जमीन खरीदकर अन्य लोगों ने मकान बनाए हैं। इसे विकास कालोनी नाम दिया गया है। यह लोग धार्मिक स्थल के बीचोंबीच से रास्ता चाहते हैं, जबकि नए बने मकानों तक जाने के लिए तीन रास्ते बने हैं। एसडीएम ने प्रदर्शन में शामिल सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के अध्यक्ष अजय कुमार चरन, सचिव एडवोकेट सुभाष चंद्र सिंह, समुदाय के अन्य लोगों और दूसरे पक्ष के लोगों से वार्ता की।
वार्ता के बाद दोनों पक्षों के लोग समझौते पर सहमत हो गए। समझौते के अनुसार उक्त स्थल के किनारे चीड़ के वृक्ष और धर्मस्थल पर बने स्टेज के पीछे से सीढ़ियां बनाकर उन्हें दूरबीन स्थल की सीढ़ियों से होकर पैदल मार्ग से मिलाया जाएगा। तय हुआ कि स्थल के गेट के द्वार प्रार्थना के लिए सुबह-शाम खोलने के लिए उपजिलाधिकारी नगरपालिका से बात करेंगे।