{"_id":"5ca24d43bdec221414548d1f","slug":"101554140483-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत क्षेत्र में झमाझम बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत क्षेत्र में झमाझम बरसे मेघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/चंपावत। सीमांत जिले में मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। सुबह तेज धूप खिली, जबकि शाम के समय अधिकांश जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे क्षेत्र में ठंड का असर बना हुआ है। चंपावत में बारिश ओलावृष्टि हुई
पिथौरागढ़ मुख्यालय में सुबह के समय तेज धूप खिली।
बाद में घने बादल छा गए। शाम को 4.50 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, मुनस्यारी में दोपहर बाद काले घने बादल छा गए। ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना बनी हुई है। नाचनी में अपराह्न साढ़े तीन बजे बाद से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अस्कोट, कनालीछीना, डीडीहाट, गंगोलीहाट में भी बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई।
चंपावत। सोमवार शाम को अंधड़ के बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। शाम करीब छह बजे तेज अंधड़ से काफी देर तक बिजली आपूर्ति भी ठप रही। बारिश और ओलावृष्टि हुई। चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने आलू की बुआई कर चुके किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। चंपावत का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा।