{"_id":"5babc512867a557eaf187f76","slug":"101537983762-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ धरना जारी
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। देवलथल क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिपं सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि इलाके में हरियाणा ब्रांड की शराब धड़ल्ले से बिक रही है।
हर कस्बे में अवैध बार संचालित किए जा रहे हैं। अधिकतर होटल, ढाबे अवैध शराब बेचने के अड्डों में तब्दील हो गए हैं। इससे क्षेत्र में अशांति का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस, राजस्व पुलिस, आबकारी महकमा इस पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो गया है। महेंद्र सिंह बोरा, बहादुर सामंत, गोकुल प्रसाद, धीरज लोहिया, जगदीश चंद्र ओली, मदन सनयाल, प्रधान कुंदन सिंह चौहान, राकेश भट्ट, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, ललित पाल आदि धरने पर बैठे।