{"_id":"5ba52900867a557e86017b17","slug":"101537550592-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णवी राइजिंग ने स्पोर्ट्स कॉलेज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णवी राइजिंग ने स्पोर्ट्स कॉलेज को हराया
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला फुटबाल संघ की ओर से आयोजित प्रथम चेयरमैन फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार का मैच वैष्णवी राइजिंग स्टार ने जीता।
मैच का शुभारंभ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने किया। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं। दूसरे हाफ में वैष्णवी राइजिंग स्टार को पेनाल्टी किक मिली। इसका फायदा उठाते हुए मोंटी ने शानदार गोल किया। स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
शनिवार का मैच फुटबाल क्लब विण और कुसौली बी के बीच होगा। निर्णायक नवीन खत्री, नरेंद्र खत्री, गिरीश जोशी रहे। आंखों देखा हाल देवेंद्र सिंह बिष्ट और दिनेश कापड़ी ने सुनाया। इस दौरान फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, भूपेंद्र चौहान, आनंद रावत, मनोज पुनेठा, किरन महर, मदन माहरा, त्रिलोक महर आदि थे।