{"_id":"5b9a9798867a557ed62a4bda","slug":"101536858008-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में भी नहीं मिल रहा लोगों को पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में भी नहीं मिल रहा लोगों को पीने का पानी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। घाट पंपिंग योजना में सिल्ट आने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। बृहस्पतिवार को नगर के कई हिस्सों में पानी नहीं आया। लोगों को दिन भर पीने के पानी के लिए स्टैंड पोस्ट का सहारा लेना पड़ा।
नगर में बृहस्पतिवार को शहर के जगदंबा कॉलोनी, जीआईसी, डिग्री कॉलेज, न्यू सेरा, आईटीआई और केदार पुनेड़ी में पानी नहीं आया। नगर में इस समय घाट, आंवलाघाट और ठूलीगाड़ से पानी की सप्लाई होती है। बारिश के बाद बारहमासी सड़क का मलबा नदी में जाने से पानी गंदा हो गया।
आंवलाघाट में बिजली की सप्लाई बाधित होने से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। इस कारण इन क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। नगर के अधिकतर हिस्सों में सड़क नहीं होने से पानी का टैंकर भी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में लोगों को नौले, धारों या फिर स्टैंड पोस्टों से जलापूर्ति करने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
दोनों योजनाओं से पानी कम लिफ्ट होने से सप्लाई नहीं दी गई। दिन में लिफ्ट होने पर पानी दिया जाएगा। जीआईसी और डिग्री कॉलेज में शुक्रवार सुबह सप्लाई दी जाएगी। -चंद्रमोहन चनकन्याल, जेई, जल संस्थान।