फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   रेट लिस्ट नहीं मिली तो नपेंगे आबकारी निरीक्षक

रेट लिस्ट नहीं मिली तो नपेंगे आबकारी निरीक्षक

Fri, 08 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रेट लिस्ट नहीं मिली तो नपेंगे आबकारी निरीक्षक
पिथौरागढ़। जिला कार्यालय सभागार में डीएम सी रविशंकर ने न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के लिए गवाहों की शत प्रतिशत उपस्थिति करने के लिए समन तामीली सुनिश्चित करने को कहा। शराब की दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने पर आबकारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने विभिन्न अधीनस्थ न्यायालयों में विगत वर्षों से लंबित वादों के समय पर निस्तारण के लिए उपजिला मजिस्ट्रेटों को प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को न्यायालय में बैठकर वादों का निस्तारण करने को कहा। जरूरत पड़ने पर सप्ताह में अन्य तिथि को भी एसडीएम न्यायालय में बैठकर लंबित वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। चरित्र सत्यापन के संबंध में वर्तमान में 42 मामले नियमित पुलिस एवं 92 मामले राजस्व पुलिस के अंतर्गत लंबित होने पर डीएम ने एक माह में शत-प्रतिशत चरित्र सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने अवैध खनन, अवैध शराब की बिक्री और अधिक मूल्य पर पंजीकृत मदिरा की दुकानों से मदिरा बेचने पर रोकथाम के लिए छापेमारी करने के निर्देश दिए। अवैध खनन की रोकथाम के लिए 10 दिन में सभी थाना पुलिस एवं वन चौकियों में सीसीटीवी स्थापित करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी को अंग्रेजी एवं देशी मदिरा की दुकानों के बाहर रेट लिस्ट नहीं मिलने पर आबकारी निरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली जुलाई से दोनों सवारों को पहनना होगा
एक जुलाई से दोपहिया वाहन पर दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। डीएम ने पुलिस और परिवहन विभाग को इस नियम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए वाहनों की नियमित चेकिंग करने और बार-बार नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed