{"_id":"5b0ee5444f1c1bae6e8b56e7","slug":"101527702852-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक शिविर में कानूनी जानकारियां दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक शिविर में कानूनी जानकारियां दीं
Updated Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट विकासखंड के सभागार में विधिक शिविर को आयोजन किया गया। शिविर में सीमांत के गांवों से हो रही मानव तस्करी पर चर्चा करने के साथ ही इसे रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की बात कही गई।
शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सीजेएम मनोज कुमार द्विवेदी ने कानूनी जानकारी के साथ ही मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा, सूचना का अधिकार, बाल संरक्षण अधिनियम के बारे में बताया। एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट ने यातायात नियमों, राजस्व और भूमि के नियमों की जानकारी दी। शिविर में 14 लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड, पांच लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, 15 को बीपीएल प्रमाण पत्र, एक को मृत्यु प्रमाण पत्र, चार को आय प्रमाण, पांच को स्थायी निवास, एक को जाति प्रमाण पत्र दिया गया।
27 लोगों को एलईडी बल्ब बांटे गए। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अर्पित पंत ने 85 लोगों का इलाज किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कवींद्र रावत, कार्ड उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र आर्या, पीएलवी महेश जोशी, इंदू चंद, मोहन सिंह, दिवाकर जोशी, ललित चंद, योगेश चंद आदि मौजूद थे। संचालन एडवोकेट प्रदीप पाठक ने किया।