फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सर्किल रेट बढ़ाने के विरोध में थल के लोगों का प्रदर्शन

सर्किल रेट बढ़ाने के विरोध में थल के लोगों का प्रदर्शन

Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
सर्किल रेट बढ़ाने के विरोध में थल के लोगों का प्रदर्शन
थल (पिथौरागढ़)। जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने के विरोध में यहां के लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार जब ग्रामीण कस्बों में सुविधाओं का विस्तार नहीं कर रही है तो उसे जमीन के रेट बढ़ाने का भी कोई हक नहीं है। कस्बों में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

व्यापारी तथा अन्य लोग जैसे तैसे कस्बों में रहकर आजीविका चलाते हैं। जिला प्रशासन ने जमीन के सर्किल रेट कम से कम 25 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला लिया है। कहा गया कि सरकार सिर्फ अपना राजस्व बढ़ाने के लिए ही यह कदम उठा रही है। सर्किल रेट बढ़ने पर जमीन की रजिस्ट्री का शुल्क भी उसी के आधार पर देना पड़ जाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली, पानी का संकट हमेशा बना रहता है। इन समस्याओं को हल करने की तरफ सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। कस्बों में रास्तों की समस्या है। सरकार ने गांवों में भी इसी हिसाब से सर्किल रेट बढ़ा दिए हैं। चेतावनी दी है कि यदि सर्किल रेट तत्काल कम नहीं किए गए तो लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। आरोप है कि सरकार महानगरों की तरह ही गांवों में भी जमीन के रेट तय करते जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्तार अली, भवान सिंह, महिपाल सिंह, प्रताप राम, जाफर हुसैन, रमेश राम, असलम हुसैन समेत अन्य लोग थे। लोगों में जमीन के सर्किल बढ़ने के बाद से भारी गुस्सा है। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed