{"_id":"5a2823264f1c1b001c8b72c6","slug":"101512579878-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ नगर में अब हो गए 20 वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ नगर में अब हो गए 20 वार्ड
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आगामी निकाय चुनाव के समय पिथौरागढ़ नगर पालिका में सभासदों की संख्या 20 हो जाएगी। पहले यह संख्या 15 थी। इस समय मतदाता सूची बनाने का काम सभी 20 वार्ड में एक साथ चल रहा है।
नए वार्ड धनौड़ा, जगदंबा कॉलोनी, कृष्णापुरी, दौला और ऐंचोली बनाए गए हैं। इन पांच वार्डों की 8699 की आबादी अब पालिका में शामिल हो जाएगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि 11 दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाता सूची तैयार हो जाएगी। नए सीमांकन के बाद पालिका के 20 वार्डों की जनसंख्या 64,743 होगी।
पालिका के आगामी चुनाव इसी मतदाता सूची आधार पर होंगे। नए सीमांकन के बाद पिथौरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र का दायरा बढ़कर 12 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। पहले यह नौ वर्ग किलोमीटर था।