{"_id":"5984ac7a4f1c1bc0048b4629","slug":"101501867130-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का अनशन 11वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का अनशन 11वें दिन भी जारी
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कर्ज माफी को लेकर किसानों का क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को क्रमिक अनशन में जगदीश प्रसाद, प्रेम कुमार, ज्ञानी राम, बलवीर राम बैठे।
अनशन स्थल पर हुई सभा में किसानों ने कहा कि उत्पीड़न कतई सहन नहीं किया जाएगा। किसानों ने अन्य राज्यों की तरह ही किसानों का कृषि ऋण माफ करने, किसानों को फसली बीमा का लाभ देने, उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय न करने की मांग उठाई। कहा कि जल्द मांगें नहीं मानी गई तो किसान चक्काजाम, आत्मदाह जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।
किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, पूर्व जिपं सदस्य मदन मोहन भट्ट, ग्राम प्रधान राजेंद्र भट्ट, शंकर खड़ायत, धन सिंह नेगी, शंकर राम कोहली ने कहा कि सरकार को किसानों की जायज मांगें जल्द पूरी करनी चाहिए। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी, मंत्री जगदीश प्रसाद, प्रेम कुमार, गोविंद राम, गौतम, अर्जुन प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, मनी राम ने धरना दिया। किसानों ने राज्य के अन्य जिलों के किसानों से अपील की है कि वह अपने-अपने जिलों में मांगों के लिए आंदोलन शुरू करें।