फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   100 bed will be made in Marriage hall

कोरोना मरीजों के लिए भाटकोट बरात घर में एक सौ बेड लगाएगी नगरपालिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
100 bed will be made in Marriage hall
कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने सदस्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में जन सामान्य के हित में भाटकोट स्थित पालिका के बरात घर में 100 बेड लगाकर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बरात घर में प्रशासन से चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ, आक्सीजन, दवा आदि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। कहा कि ऐसे कोरोना संक्रमित मरीज जो दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आकर जिला अस्पताल और बेस में भर्ती हैं, उनकी देखरेख के लिए आने वाले पारिवारिक जनों को रात्रि प्रवास के लिए व्यवस्था नहीं होने पर पालिका के सिल्थाम स्थित रैन बसेरे में निशुल्क रहने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पालिका क्षेत्र में रहने वाले ऐसे गरीब परिवार जिनके सभी पारिवारिक जन कोरोना संक्रमित हैं और उनके पास भोजन या अन्य सामग्री की कोई व्यवस्था नहीं है उन्हें पालिका निशुल्क टिफिन देगी।
विज्ञापन

नगर में सैनिटाइजेशन तेज करने के लिए निकाय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए और हर वार्ड में एक स्प्रे मशीन उपलब्ध कराने की बात कही गई। वार्डों में सेवा दे रहे मोहल्ला स्वच्छता कर्मी वार्ड सदस्य के निर्देशन में पूरे वार्ड में सैनिटाइजेशन करेंगे। अध्यक्ष ने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने जरूरी होने पर ही घरों से मास्क पहनकर बाहर निकलने की अपील की है। वर्चुअल बैठक में सभासद विजेंद्र सिंह महर, महेश चंद्र पांडे, अनिल माहरा, दिनेश कापड़ी, ललित मोहन पुनेड़ा, बसंत कुमार, नीरज कुमार, अनिल जोशी, दीपा राणा, दिनेश सौन, विक्की वाल्मीकि, राधिका लुंठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed