{"_id":"61d1f219cc25033c521aba9b","slug":"10-thousand-tourists-visited-munsiyari-pithoragarh-news-hld449714258","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में 10 हजार पर्यटकों ने की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में 10 हजार पर्यटकों ने की सैर
विज्ञापन
मुनस्यारी के थामरी कुंड में मौज मस्ती करते पर्यटक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार मुनस्यारी में पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। पिछले वर्ष क्रिसमस और नए साल के जश्न में काफी कम पर्यटक पहुंचे थे। इस वर्ष 25 से 31 दिसंबर के बीच 10 हजार से अधिक पर्यटकों ने मुनस्यारी की नैसर्गिक सुंदरता का आनंद लिया। पर्यटन नगरी के सभी होटल, गेस्ट हाउस पर्यटकों से भरे रहे। सर्वाधिक ट्रैकर खलिया की ओर गए। खलिया में टीआरसी में मात्र आठ कमरे होने के बाद भी ट्रैकरों ने वहां का रुख किया। बर्फबारी के बाद रास्ते जम गए। मेडिकल इमरजेंसी के दौरान पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। पर्यटन व्यवसायियों को इस वर्ष अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
खराब सड़कों ने रोकी पर्यटकों की राह
मुनस्यारी। कई पर्यटक थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग की खराब हालत के कारण मुनस्यारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण होटलों की बुकिंग भी कई बार कैंसिल हो चुकी है। सड़क ठीक नहीं होने से पर्यटक चाह कर भी अन्य जगहों का रुख कर रहे हैं। अक्तूबर में आई भीषण आपदा के बाद से सड़कों को ठीक नहीं किया गया है। इस कारण सड़कों पर वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की आय बड़ी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस वर्ष पर्यटन कारोबार बढ़ने के आसार लग रहे हैं। - षष्टी बल्लभ भट्ट, प्रबंधक, टीआरएसी, मुनस्यारी
विज्ञापन
पर्यटन नगरी में थर्ट फर्स्ट के जश्न के लिए काफी पर्यटक पहुंचे। परंतु खस्ताहाल सड़कों के चलते पर्यटन प्रभावित हो रहा है। सड़कों को ठीक करने की जरूरत है। - पूरन पांडे, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, मुनस्यारी