फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PhD entrance exam 413 candidates appeared for 109 PhD seats Sridev Suman Uttarakhand University

उत्तराखंड: श्रीदेव सुमन विवि ने पहली बार कराया PhD एंट्रेंस एग्जाम, 109 सीटों पर 413 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 26 Jun 2023 02:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी,ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Jun 2023 02:50 PM IST
सार

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आयाेजित की गई है। इस बार सभी शोधार्थी विवि के प्राचार्यों की गाइडेंस में पीएचडी करेंगे। अगली बार से विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी गाइड बनाया जाएगा।

विज्ञापन
PhD entrance exam 413 candidates appeared for 109 PhD seats Sridev Suman Uttarakhand University
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में रविवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023-24 आयोजित हुई। पीएचडी की 109 सीटों पर प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में 413 अभ्यर्थी शामिल हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमएस रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आयाेजित की गई है।

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए परीक्षा केंद्र पर छात्रों की स्कैनिंग, स्क्रीनिंग भी की गई। मानव संसाधन की कमी के बावजूद विश्वविद्यालय ने सफलता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराई। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

प्रो. रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए विषयवार सीटों का आवंटन किया गया था। जिसमें वनस्पति विज्ञान में 14, रसायन विज्ञान में 12, वाणिज्य में 14 सीट, अर्थशास्त्र में चार, शिक्षाशास्त्र दो, अंग्रेजी में छह, जंतु विज्ञान में दो, भूगोल में छह, हिंदी में छह, इतिहास में चार, गणित में आठ, संगीत में दो, भौतिक विज्ञान में आठ, राजनीति विज्ञान में छह, संस्कृत में एक, समाजशास्त्र में चार, भूगर्भ विज्ञान में 10 सीट हैं। उन्होंने बताया कि इस बार सभी शोधार्थी विवि के प्राचार्यों की गाइडेंस में पीएचडी करेंगे। अगली बार से विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी गाइड बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...केदारनाथ गर्भगृह मामला: मंदिर समिति बताए 230 से 23 किलो कैसे हो गया सोना...कांग्रेस ने उठाए सवाल

परीक्षा के दौरान कुलसचिव, केआर भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी श्रीवास्तव, प्रो. वाईके शर्मा, प्रो. सीएस नेगी, डॉ. बीएल आर्य, देवेंद्र सिंह रावत, वरूण डोभाल, गजेंद्र रावत, अखिलेश रावत, कुलदीप सिंह, संदीप मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed