फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Youth should make entrepreneurship a career for regional development

Pauri News: क्षेत्रीय विकास के लिए उद्यमिता को कॅरियर बनाएं युवा

Fri, 16 Jan 2026 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Youth should make entrepreneurship a career for regional development
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाबौ। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में आईडिया शोकेस- पोस्टर प्रजेंटेशन ऑफ आईडियाज के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ।
युवाओं में नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा देने को लेकर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ज्वाइंट मेजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने किया। उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनके नवाचार प्रयासों की सराहना की। साथ ही छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय विकास के लिए उद्यमिता को एक प्रभावी कॅरियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विजय कुमार अग्रवाल व प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश रावत ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं बीसीए, बीबीए व बीएससी के छात्रों ने पोस्टर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विचारों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इस मौके पर शिक्षाविद डॉ. कल्पना रावत, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, डॉ. प्रकाश फोंदणी, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. सतवीर, डॉ. उर्वशी, डॉ. आलोक कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed