फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Younger brother did not give mobile to play PUBG, elder committed suicide

छोटे भाई ने पबजी खेलने को नहीं दिया मोबाइल, बड़े ने की आत्महत्या

विज्ञापन
Younger brother did not give mobile to play PUBG, elder committed suicide
पुलवामा। मोबाइल फोन पर खेला जाने वाला पबजी (प्लेयर्स अननोन बैटल ग्राउंड्स) गेम बड़े से लेकर बच्चों तक बेहद लोकप्रिय है परंतु यह उनके लिए जानलेवा भी साबित हो रहा है। बच्चे तनाव में आकर आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। ताजा मामला पुलवामा का है। यहां 13 साल के बच्चे ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसका छोटा भाई उसे खेलने के लिए मोबाइल फोन नहीं दे रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। प्रदेश में पबजी से होने वाली मौत का यह दूसरा मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के कस्बेेयार गांव के डंगेरपोरा मोहल्ले में 13 साल का असरार अहमद अपने छोटे भाई के साथ घर पर अपने पिता फारूक अहमद के मोबाइल पर ऑनलाइन पबजी गेम खेल रहा था। इस बीच असरार ने छोटे भाई से पबजी खेलने के लिए मोबाइल फोन मांगा लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इतनी सी बात पर असरार नाराज होकर वहां से चला गया और फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जुलाई में हुई थी पहली मौत
बीते वर्ष 25-26 जुलाई की दरमियानी रात को श्रीनगर शहर में ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान 19 साल के एक युवक की मौत हो गई थी। कानिपोरा इलाके का रहने वाला असीम बशीर चानापोरा स्थित अपने दोस्त के घर गया था वहीं रात गेम खेलते समय कथित तौर पर बेहोश हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में पबजी गेम के कारण होने वाली यह पहली मौत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed