फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Workers energized; emphasis placed on strengthening 481 booths

Kotdwar News: कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 481 बूथों की मजबूती पर दिया जोर

Mon, 26 Oct 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 26 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Workers energized; emphasis placed on strengthening 481 booths
फोटो
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं कोटद्वार
भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज के कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कौड़िया बैरियर से लेकर बदरीनाथ मार्ग स्थित एंबियंस गार्डन तक जगह-जगह स्वागत किया। वीर बाला तीलू रौतेली चौक पहुंचकर उन्होंने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। झंडाचौक पर भाजपा नगर मंडल और मालवीय उद्यान में नगर निगम पार्षदों ने गढ़वाली टोपी और पिछौड़ा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और 481 बूथों की मजबूती पर जोर दिया।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के साथ विकास की अपार संभावनाएं जुड़ी हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने अपनी मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के उत्तराखंड से जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत जनपद के सभी 481 बूथों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। बांसुरी स्वराज ने संगठनात्मक अभियानों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। बैठक में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री विजया बड़थ्वाल, प्रदेश प्रवक्ता विश्वजीत नेगी और अनुकृति गुसाईं, दर्जा मंत्री ऋषि कंडवाल व राजेंद्र अंथवाल आदि मौजूद रहे। संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed