फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Work boycott of ministerial employees started

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरु

Mon, 20 Jul 2020 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of ministerial employees started
मुख्यालय पौड़ी में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के एक घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। कर्मचारियों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति नहीं दिए जाने पर नाराजगी है। सोमवार को उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारी शाम 4 से 5 बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहे। संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राजस्व परिषद ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति को अनावश्यक रुप से रोका है, जिससे अधिकारी-कर्मचारियों ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जबकि 27 जुलाई को कर्मचारी एक दिवसीय पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। सचिव नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिए जाने पर आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed