फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Work affected due to work boycott of personnel

कार्मिकों के कार्य बहिष्कार से कामकाज प्रभावित

Sat, 16 Oct 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Work affected due to work boycott of personnel
पौड़ी में आपदा परिचालन केंद्र के बाहर कार्य बहिष्कार पर कर्मचारी। - फोटो : PAURI
प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र से जुड़े कार्मिकों के एक दिवसीय कार्य बहिष्कार से आपदा परिचालन केंद्र पौड़ी में कामकाज प्रभावित रहा। कार्मिकों का कहना है कि केंद्र का कामकाज पूरी तरह ठप रहा लेकिन प्रशासन व विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आकस्मिक फोन उठाए जा रहे हैं। किसी बड़ी घटना में भी कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय पौड़ी में आपदा प्रबंधन विभाग में सेवारत कर्मचारी एक दिवसीय कार्य बहिष्कार पर रहे। मुख्यालय पौड़ी स्थित आपदा परिचालन केंद्र में कामकाज प्रभावित रहा। आपदा प्रबंधन कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश रावत व महामंत्री कृत सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग में संविदा, आउटसोर्स, पीआरडी व अन्य माध्यमों से सेवारत कर्मचारियों में एकरूपता लाते हुए विभागीय संविदा विनियमितीकरण किए जाने को लेकर कर्मचारी मुखरता के साथ लगातार अपनी बात विभाग के सामने रख रहे हैं लेकिन कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसके कारण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। जल्द ही मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी पौड़ी इला गिरी ने बताया कि कार्मिकों के कार्य बहिष्कार के बावजूद आपदा परिचालन केंद्र में फोन लगातार उठाए गए। कार्य बहिष्कार करने वालों में संगठन के उपाध्यक्ष इसरार अहमद, कोषाध्यक्ष प्रदीप रावत, पंकज नेगी, अजय सिंह, विनोद नेगी, हरीश नेगी, सौरभ सिंह, सुधाकर मणि, किशन पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed