फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women's groups are earning 15,000 to 20,000 rupees per month from user charges.

Pauri News: यूजर चार्ज वसूली से हर माह 15 से 20 हजार कमा रहे महिला समूह

Thu, 29 Oct 2026 04:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Women's groups are earning 15,000 to 20,000 rupees per month from user charges.
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र में 11 महिला स्वयं सहायता समूह यूजर चार्ज वसूली कर अपनी आजीविका मजबूत बना रहे हैं। समूहों की महिलाएं घर-घर जाकर कूड़ा उठान के बदले यूजर चार्ज जमा कर रहीं हैं। इससे प्रत्येक समूह को हर माह करीब 15 से 20 हजार रुपये की आय हो रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय कोऑर्डिनेटर सनी शर्मा ने बताया कि भवानी महिला स्वयं सहायता समूह, समर्थ नारी, न्यू कमलेश्वर और मां चंद्रबदनी समेत 11 समूहों को यूजर चार्ज वसूली की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम की ओर से जमा यूजर चार्ज की कुल राशि का 20 प्रतिशत समूहों को दिया जाता है। महिलाएं एक से छह माह तक का यूजर चार्ज जमा कर रसीद काट रही हैं। प्रत्येक समूह में पांच से दस महिलाएं हैं, जबकि वसूली के काम में एक समूह से दो से तीन महिलाएं सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन


घरेलू उत्पाद तैयार कर भी कमा रहीं महिलाएं---
श्रीनगर क्षेत्र में करीब 39 महिला स्वयं सहायता समूह विभिन्न गतिविधियों से जुड़े हैं। महिलाएं अचार, मुरब्बा, पापड़, जूस, बड़ी, रोट-अरसे और मिठाई बनाने के साथ स्वेटर, मोजे व मफलर भी तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों को मेलों और स्टॉलों में बेचकर वे अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed