{"_id":"691866ebfd8b16eef7053d78","slug":"women-commission-chairperson-inspected-srinagar-women-police-station-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118300-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: महिला आयोग अध्यक्ष ने किया श्रीनगर महिला थाने का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: महिला आयोग अध्यक्ष ने किया श्रीनगर महिला थाने का निरीक्षण
Sat, 15 Nov 2025 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 15 Nov 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को श्रीनगर स्थित महिला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में दर्ज मामलों, उनके निस्तारण की स्थिति, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और पीड़ित महिलाओं की सुनवाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा, पोक्सो और अन्य संवेदनशील मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि कितने मामले लंबित हैं, किन मामलों का निस्तारण हो चुका है और महिलाओं की शिकायतें किस प्रकार सुनी जा रही हैं।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि दूरदराज से आने वाली महिलाओं को समय पर सहायता और सुनवाई मिले। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि हर महिला की बात गंभीरता से सुनी जाए और यह विश्वास दिलाया जाए कि उसकी शिकायत को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीओ अनुज कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल नेगी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंका भारद्धाज और उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी मौजूद रहे। इस भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, प्रधानाचार्य गोविंद, प्रमिला भंडारी, मीना असवाल आदि मौजूद रहे।