फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Woman province president and minister became first time in ABVP

एबीवीपी में पहली बार बनीं महिला प्रांत अध्यक्ष व मंत्री

Sun, 16 Jan 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Woman province president and minister became first time in ABVP
श्रीनगर में अभाविप के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : SHRINAGAR
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कहा कि इस बार उत्तरांचल प्रांत में परिषद की ओर से ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। प्रांत में पहली बार महिला प्रांत अध्यक्ष व मंत्री के साथ ही मातृशक्ति को विभाग तथा जिला स्तर पर दायित्व सौंपकर एबीवीपी ने महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिशाल पेश की है।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय बिड़ला परिसर स्थित छात्रसंघ कार्यालय में एबीवीपी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री (पौड़ी) शाश्वत खंडूड़ी ने कहा कि 10 जनवरी को नगर के जीजीआईसी में एबीवीपी का तीन दिवसीय 22वां प्रांत अधिवेशन उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन के अंतिम दिन परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. बलवंत कुमार, डॉ कुमुद उपाध्याय, डॉ. भक्त दर्शन सिंह नेगी, डॉ. जेपी भट्ट, प्रदेश सह मंत्री राजन चंद्र जोशी, रचित सिंह, ऋषभ रावत, संदीप राणा, तृप्ति बलूनी, अमित मिश्रा, प्रदेश छात्रा प्रमुख गीतांजली पटवाल, प्रदेश सह छात्रा प्रमुख ईशा बदलवाल, बबिता अधिकारी, हिमाक्षी निझोंन, पूजा फरस्वाण, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष डॉ. नवीन पंत, बलराम प्रसाद, प्रांत कार्यालय मंत्री मनीष राय, सह प्रांत कार्यालय मंत्री कार्तिक तोमर, प्रांत आयाम प्रमुख/सह प्रमुख 25, संभाग संयोजक/ सह संयोजक 8, विभाग प्रमुख / सह प्रमुख 9, विभाग संयोजक/ सह संयोजक 19, विभाग छात्रा प्रमुख/ सह छात्रा प्रमुख 11, जिला प्रमुख/सह प्रमुख 14, जिला संयोजक/सह संयोजक 65, विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट व 108 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के नामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष डा. जेपी भट्ट, प्रांत सहमंत्री संदीप राणा, तृप्ति बलूनी, प्रांत प्रमुख (गढ़वाल विवि) ऋषभ रावत, विभाग प्रमुख नीरज ध्यानी, प्रांत सह संयोजक राष्ट्रीय कला मंच कंचन पंवार, गढ़वाल संभाग सह संयोजक नितिन रावत, विभाग संयोजक गौरव मोहन, जिला संयोजक अमन पंत, सह संयोजक जसवंत राणा व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभम बिजल्वाण, दीपांशु मलवाल, आशु, रोबिन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed