फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Will honor freedom fighters and family members by going home

स्वतंत्रता सेनानियों व परिजनों को घर जाकर करेंगे सम्मानित

Wed, 11 Aug 2021 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Will honor freedom fighters and family members by going home
स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को घर पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने समस्त उपजिलाधिकारियों को इसके निर्देश दिएस दिए। उन्होंने कहा कि 14 व 15 अगस्त को जिले के स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्मारक, सभी सरकार व गैरसरकारी भवन दूधिया रोशनी से जगमग रहेंगे। डीएम ने स्वतंत्रता समारोह स्थलों पर कोविड गाइडलाइन का पालन कर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की समीक्षा बैठक ली। डीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी निकायों के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति गीतों को प्रसारित करने की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यालयों में बेहतर स्वच्छता बनाए रखने वाले विभागों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा विभाग को ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित करने के लिए कहा। डीएम ने कंडोलिया-देवप्रयाग मार्ग पर क्रॉस कंट्री दौड़ी का आयोजन कर विजेता-उपविजेता को पुरस्कृत करने के लिए कहा। बैठक में प्रभारी सीडीओ वेद प्रकाश, एसएसपी पी. रेणुका देवी, एडीएम डा. एसके बरनवाल, डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, डीएफओ सिविल एवं सोयम सोहन लाल, एनसीसी अधिकारी जेके घोष, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर करन रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा और प्रभारी डीपीओ जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed