फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   waether

मौसम के बदले मिजाज से पारे में गिरावट

विज्ञापन
waether
जम्मू में बारिश के बाद पारे में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आई है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7-10 डिग्री तक गिर गया है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मंगलवार को कई इलाकों में बारिश हुई है। जम्मू संभाग के जम्मू, पुंछ, राजोरी, रियासी आदि जिलों में बारिश से मौसम सुहावना रहा। कश्मीर के भी कई हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। जम्मू में 14.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 87 तक पहुंच जाने से उमस ने परेशान किया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 8.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान 26.9 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बटोत में 26.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में दिन का तापमान 25.0 डिग्री, भद्रवाह में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक गिर गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री गिरकर 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 16.8 और कारगिल में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed