{"_id":"5d7bc8648ebc3e01451c1218","slug":"villagers-protest-for-bus-operation-pauri-news-drn3195424174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस संचालन की मांग को लेकर मुख्यालय में गरजे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस संचालन की मांग को लेकर मुख्यालय में गरजे ग्रामीण
विज्ञापन
पौड़ी। गडोली-खंडाह मोटर मार्ग पर बस संचालन की मांग को लेकर मुख्यालय पौड़ी में ग्रामीणों ने धरना दिया। उन्होंने मुख्यालय में डीएम, सीडीओ, एडीएम के नहीं होने को गैरजिम्मेदारपूर्ण करार दिया। कहा कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पौड़ी में गडोली-खंडाह मोटर मार्ग से जुड़े गांवों के ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने लोनिवि, जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हीरा लाल टम्टा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुम नेगी, भगवती प्रसाद बड़थ्वाल व जगमोहन सिंह ने बताया कि गडोली-खंडाह मोटर मार्ग के निर्माण को 22 वर्ष हो गए हैं। ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग पर बस सेवा के संचालन की मांग कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की मांग को अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि डीएम, सीडीओ व एडीएम जैसे जिम्मेदार अधिकारी मुख्यालय में नहीं हैं, जो अधिकारियों के उदासीन कार्यप्रणाली को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी ने मोटर मार्ग का निर्माण किया। अब वह मोटर मार्ग के पीएमजीएसवाई श्रीनगर हस्तांतरित होने की बात कह रहा है, जबकि पीएमजीएसवाई श्रीनगर के अधिकारी आरटीआई की सूचना में मोटर मार्ग हस्तांतरण की बात को नकार रहे हैं। पीतांबरी देवी व शकुंतला देवी ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को जिला प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो जल्द ही ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर पवन सुंदरियाल, भगवान सिंह राणा, ठाकुर सिंह नेगी, चंद्र सिंह रावत, रवींद्र सिंह, सरोजनी देवी, कल्पा देवी, इंदू देवी, रजनी देवी और मंगली देवी आदि मौजूद थे।