फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vijay Darshan became the president of the block head organization

विजय दर्शन बने ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष

Wed, 21 Jul 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Vijay Darshan became the president of the block head organization
जिले के विकासखंड कोट में प्रधान संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हो गया है। ब्लॉक के फल्दाकोट ग्राम प्रधान विजय दर्शन बिष्ट को नया अध्यक्ष चुना गया है। ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कोट ब्लॉक की कुल 69 ग्राम पंचायतों में से 43 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आयोजित ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन में फल्दाकोट के ग्राम प्रधान विजय दर्शन बिष्ट को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही गजपाल सिंह को उपाध्यक्ष, सुशीला देवी को महासचिव, दीपक शाह को सचिव, रीना रौथाण को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सामने आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रावत ने कोट ब्लॉक की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। वहीं युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने विजय दर्शन बिष्ट के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed