{"_id":"5f19c1818ebc3ea071200a75","slug":"ventilator-system-started-in-srinagar-medical-college-shrinagar-news-drn3509338119","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर मेडिकल कॉलेज आईसीयू में 20 वेंटीलेटर सिस्टम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज आईसीयू में 20 वेंटीलेटर सिस्टम शुरू
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस टीचिंग अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा केंद्र) में 20 वेंटिलेटर सिस्टम ने काम करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मशीनों का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को धीरे-धीरे संसाधनों से लैस किया जा रहा है ताकि किसी मरीज को रेफर करने की जरूरत न पड़े।
कोविड-19 संक्रमण के बाद मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। अभी तक यहां सिर्फ छह वेंटिलेटर थे। इसे देखते हुए पीएम केयर्स फंड ने मेडिकल कॉलेज को 20-20 की खेप में वेंटिलेटर भेजे हैं।
इसमें से बीईएल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स) की ओर से बनाए गए 20 वेंटिलेटर आईसीयू वार्ड मेें स्थापित कर दिए गए हैं। बुधवार देर शाम राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के हाथों वेंटिलेटर सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शेष 20 मशीन भी जल्दी आईसीयू में लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, एनीस्थिसिया विभागाध्यक्ष प्रो. सुरिंद्र सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, महामंत्री मानव बिष्ट व जिला मीडिया प्रभारी गणपति भट्ट आदि मौजूद थे।