फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vehicles collided with the opening of the dumper cabin, driver recruitment

डंपर का केबिन खुलने से टकराए वाहन, चालक भर्ती

Sat, 13 Mar 2021 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Vehicles collided with the opening of the dumper cabin, driver recruitment
बदरीनाथ हाईवे पर फरासू हनुमान मंदिर के समीप शनिवार शाम एक डंपर का केबिन खुलने से इसके आगे खड़े चार वाहन एक के बाद एक से टकरा गए। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इन दिनों श्रीनगर से करीब छह किलोमीटर दूर फरासू हनुमान मंदिर के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट काम चल रहा है। इस दौरान यहां वाहनों की कतार लगी हुई थी। श्रीनगर से रुद्रप्रयाग कंकरीट ले जा रहे डंपर चालक ने जब जाम लगा देखा, तो उसने वाहन को खड़ा करने के लिए स्टेयरिंग को बांयी ओर मोड़ा। इसी दौरान डंपर का केबिन खुलकर उल्टा हो गया और आगे खड़े टैंपो ट्रैवलर से टकरा गया। केबिन का धक्का लगते ही टैंपो आगे खिसक गया। इसके चलते एक के बाद एक खड़े टकरा गए। श्रीकोट चौकी के एसआई पीएस बुटोला ने बताया कि डंपर चालक प्रवीन रतूड़ी निवासी ढामक (कलियासौड़) का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना में तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed