{"_id":"66bb66a235d5aa413d0c8bc9","slug":"uproar-in-bdc-over-electricity-and-water-problems-pauri-news-c-51-1-pri1002-105576-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बिजली, पानी की समस्या को लेकर बीडीसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बिजली, पानी की समस्या को लेकर बीडीसी में हंगामा
Tue, 13 Aug 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 13 Aug 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी ब्लॉक की बीडीसी बैठक में क्षेत्र की समस्याएं रखता केवर्स का ग्राम प्रधान- संवाद
क्षतिग्रस्त सड़कें दुरुस्त न करने और पुराने प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर अफसरों को घेरा
कहा, बीडीसी में पुराने प्रस्तावों के नाम पर योजनाओं की इतिश्री कर रहे अफसर
फोटो
पौड़ी। ब्लॉक पौड़ी की बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, घेरबाड़ आदि समस्याओं को लेकर सदन में खूब हंगामा हुआ। साथ ही बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कें दुरुस्त न करने व पुराने प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने अफसरों को घेरा। उन्होंने अफसरों पर प्रस्तावों के नाम पर योजनाओं की इतिश्री करने का आरोप लगाया। इस मौके पर ग्राम प्रधानों ने पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस योजना तैयार करने की मांग उठाई।
कार्यालय सभागार में बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख दीपक खुकशाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सभी विभागीय अफसरों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने को कहा। साथ ही ग्राम पंचायतों में लोगाें की आवश्यकता अनुसार योजनाएं धरातल पर उतारने को कहा। इस मौके पर ग्राम सभा कमेड़ा के प्रधान सुमन प्रसाद ने पुराने प्रस्तावों पर अभी तक कोई कार्य नहीं होने पर अफसरों को घेरा। आरोप लगाया कि अफसर नए प्रस्तावों के नाम पर योजनाओं की इतिश्री कर रहे हैं जबकि पुराने प्रस्तावाें पर विभाग चुप्पी साध रहे हैं। केवर्स के ग्राम प्रधान कैलाश सिंह ने कहा कि ग्राम सभा के अंतर्गत टेका-बंगरगांव तक सड़क की हालत बदहाल हो गई है। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की 40 शिकायतें उठाईं। उन्होंने अधिकारियाें से समस्याओं के निस्तारण के लिए धरातल पर कार्य करने को कहा। इस माैके पर कनिष्ठ प्रमुख शांति देवी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रावत, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप रावत, ग्राम प्रधान नूतन सिंह, राकेश रावत, सुषमा देवी, राकेश डोभाल, एसीएमओ डॉ. पारूल गोयल और प्रभारी बीडीओ दिनेश नेगी आदि शामिल रहे।