फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Upanal workers' boycott continues for fifth day

Pauri News: उपनल कार्मिकों का कार्यबहिष्कार पांचवें दिन जारी

Fri, 16 Feb 2024 05:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Upanal workers' boycott continues for fifth day
पौड़ी/थलीसैंण। समान कार्य के लिए समान वेतन, मानदेय में 40 फीसदी बढ़ोतरी व नियमितिकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर उपनल कार्मिकों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर 160 उपनल कर्मी देहरादून में चल रहे आंदोलन में शिरकत करने रवाना हुए। जहां उन्होंने सचिवालय में धरना देना था। लेकिन पुलिस ने उन्हें सर्वेचौक के समीप ही रोक लिया। आक्रोशित कार्मियों ने यहीं पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर कार्रवाई उचित नहीं है। पिछले दो दशकों से मांगें उठाई जा रही हैं। जिसे सरकार को शीघ्र ही पूरा करना चाहिए। बताया कि अब देहरादून में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जिला मुख्यालय में सभी उपनल कार्मिकों को कार्यबहिष्कार जारी रखने का आव्हान किया। इस मौके पर लक्ष्मण नेगी, बिजेंद्र सिंह, अरविंद अणथवाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed