Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Unni's team won the football match

Pauri News: ऊंणी की टीम ने जीता फुटबाल का मुकाबला

Sun, 28 Jan 2024 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 28 Jan 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Unni's team won the football match
पौड़ी के केसुंदर गांव में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता जीतने के बाद जीत का जश्न मनाती विजेता टीम-
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। स्व. गणेश सिंह पंवार स्मृति में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊंणी टीम के नाम रहा। ऊंणी की टीम ने पेनल्टी शूट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम को ऊंणी गांव की ओर से 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

केसुंदर गांव के मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में ऊंणी टीम ने पहले हाफ में एक गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया। जबाव में सिरोली ने एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच के पहले हाफ तक दोनों ही टीमें 1-1 गोल कर बराबरी पर रहीं। मैच के अंत क्षणों तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं लेकिन अंत में पेनल्टी शूट में ऊंणी ने यह मुकाबला अपने नाम किया। मैच का उद्घाटन जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला ने किया। मैच में बलवंत पंवार व इनायत हुसैन ने कमेंट्री, जबकि पुष्कर सिंह, अनूप पंवार, जगमोहन रेफरी रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ बर्थवाल, सचिव राहुल पंवार, नरेंद्र सिंह रावत, सुदर्शन रावत, ग्राम प्रधान नूतन रावत और वीरेंद्र पंवार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed